[ Featuring Sushma Shrestha ]
कहीं रुत बदल ना जाए कहीं दिल मचल ना जाए
जिसे आज तक संभाला वो कदम फिसल ना जाए
आओ ना, छोड़ो ना, आओ ना, छोड़ो ना
कहीं रुत बदल ना जाए
मेरे दिल को भा गई है ये झुकी झुकी निगाहें
मेरे दिल को भा गई है ये झुकी झुकी निगाहें
तुझे किस तरह ना पूजे, तुझे किस तरह ना चाहे
तुझे किस तरह ना चाहे
कहीं रुत बदल ना जाए कहीं दिल मचल ना जाए
इधर आओ गले लगाके ज़रा तुझको प्यार कर लूं
इधर आओ गले लगाके ज़रा तुझको प्यार कर लूं
है गुनाह अगर मोहब्बत तो इसे बार-बार कर लूं
इसे बार-बार कर लूं
कहीं रुत बदल ना जाए कहीं दिल मचल ना जाए
तेरा नाम लेके जीना, तेरा नाम लेके मरना
तेरा नाम लेके जीना, तेरा नाम लेके मरना
मुझे भा गया है अब तो यूं ही सुबह-शाम करना
यूं ही सुबह-शाम करना
कहीं रुत बदल ना जाए कहीं दिल मचल ना जाए
जिसे आज तक संभाला वो कदम फिसल ना जाए
आओ ना, छोड़ो ना, आओ ना, छोड़ो ना
कहीं रुत बदल ना जाए